
BHARTENDU KAUSHIK (REPORTER)
सिरगिट्टी परिक्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 संत रविदास नगर के कांग्रेस प्रत्याशी निधि रवि साहू के द्वारा बड़ी रैली निकालकर जिसमें काफी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ महिला भी शामिल रही। रैली निकालकर वार्ड के प्रत्येक घरों से संपर्क किया गया।
इस जनसंपर्क के दौरान वार्ड के विकास कार्यों को तेजी के साथ करने के लिए वार्ड वासियों से समर्थन मांगा है। वार्ड वासियों के द्वारा भरपूर समर्थन के साथ आशीर्वाद भी प्राप्त हो रहा है। प्रत्याशी निधि रवि साहू के द्वारा महिला सशक्तिकरण दिशा में विशेष रूप से पहल किया जाएगा।शासन द्वारा निकली गई योजना से सभी वार्ड वासियों को जोड़ा जाएगा।

वार्ड में बिजली, सड़क, पानी, आवास और साफ सफाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। वार्ड वासियों की समस्या के निराकरण के लिए त्वरित रूप से पहल किया जाएगा। इन आश्वासन के साथ वार्ड वासियों से समर्थन की मांग की है। इस रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ में महिलाएं भी शामिल रही हैं। वार्ड वासियों के द्वारा उनको भरपूर समर्थन और आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। वार्ड वासियों के द्वारा उनके प्रति विश्वास और प्रतिबद्धता को व्यक्त किया गया है।