
BHARTENDU KAUSHIK (REPORTER)
बिलासपुर के नगरीय निकाय चुनाव में वार्ड नंबर 29 संजय गांधी नगर एडवर्ड मसीह तारबहार के निर्दलीय पार्षद प्रत्याशिय का जन संपर्क जोरों से जारी है।एडवर्ड मासीह द्वारा रैली निकालते हुए अपने समर्थकों के साथ वार्ड वासियों से जनसंपर्क किया । इस रैली के माध्यम से वार्ड वासियों को वार्ड विकास कार्य को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया है। वार्ड में मूलभूत सुविधाओं का विशेष रूप से ध्यान रखा जाएगा।
वार्ड की समस्या के निदान हेतु शीघ्र पहल किया जाएगा। शासन की योजनाओं से सभी वार्ड वासियों को जोड़ा जाएगा। वार्ड में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में पहल किया जाएगा। वार्ड के समस्त समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन देते हुए वार्ड वासियों से जन समर्थन मांगा है। वार्ड वासियों के द्वारा भरपूर समर्थन और आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। इस रैली में बड़ी संख्या में उनके समर्थक के साथ महिलाएं भी शामिल रही हैं।
अपने-अपने वार्ड में जीत हासिल करने सुबह से लेकर देर शाम तक डोर टू डोर वार्ड वासियों के बीच पहुंचकर लोगों का आशीर्वाद ले रहे हैं। स्थानीय जन समस्याओं से अवगत होते हुए उन्हें निराकरण का आश्वासन भी दे रहे हैं जिसके लिए उन्होंने वार्ड वासियों से समर्थन मांगा है। इस दौरान उन्हें जबर्दस्त जन समर्थन भी मिल रहा है।

वार्ड के विकास कार्यों और मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देते हुए कार्य करेंगे और जिसमें वार्ड से समस्त समस्याओं का निराकरण करने का आश्वासन देते हुए वार्ड वासियों से जन समर्थन मांगा है। वार्ड वासियों के द्वारा एडवर्ड मसीह के प्रति विश्वास और प्रतिबद्धता को व्यक्त किया है। वार्ड वासियों के द्वारा उन्हें भरपूर समर्थन और आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। उनके सघन जनसंपर्क अभियान में काफी संख्या में उनके समर्थक और महिलाएं भी शामिल रही हैं।