
BHARTENDU KAUSHIK (REPORTER)
तखतपुर/आगामी 20 फरवरी को होने वाले त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर ग्राम जोकि में भाजपा का प्रचार अभियान जोरों पर है।
तखतपुर जनपद छेत्र क्रमांक 19 के प्रत्याशी अरूण सिंह चौहान के समर्थन में कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटे हुए हैं। घर-घर जनसंपर्क और रैलियों के माध्यम से भाजपा अपनी नीतियों को जनता तक पहुंचा रही है।

जनपद सदस्य प्रत्याशी अरूण सिंह चौहान भी जनसंपर्क में सक्रिय…
भाजपा की जनपद सदस्य प्रत्याशी भी ग्राम जोकि में जनसंपर्क किया और भाजपा सरकार की योजनाओं को जनता के सामने रखा। उन्होंने मतदाताओं से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि अगर वह जनपद सदस्य की कुर्सी में बैठते है ,तो छेत्र में विकास कार्यों को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी।

भाजपा की महिला कार्यकर्ता विनीता यादव और सुनीता मानिकपुरी ने कहा कि छेत्र में तेजी से होंगे विकास कार्य…
वहि बातचित के दौरान भाजपा की जुझारू महिला कार्यकर्ता ने बताया कि देश और प्रदेश में पहले से ही भाजपा की सरकार है, और यदि छेत्र में भी भाजपा की सरकार बनती है,तो गावो में सड़क, जल आपूर्ति, विद्यालय,और सीवरेज जैसी बुनियादी सुविधाओं में सुधार किया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं को आश्वस्त किया कि छेत्र का संपूर्ण विकास किया जाएगा।


भाजपा की भव्य रैली,परसदा के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क..
चुनाव प्रचार को प्रभावी बनाने के लिए भाजपा ने परसदा से,जोकि, पोड़ी,और देवरी में घर घर जाकर जनसंपर्क किया तथा लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील किए ।
इन रैलियों में भाजपा जनपद सदस्य परसदा प्रत्याशी अरूण सिंह चौहान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक भी शामिल हुए।

महिलाओं से मिल रहा जबरदस्त समर्थन..
अरूण सिंह चौहान को छेत्र की महिलाओं का भी जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। चुनाव प्रचार के दौरान वे ‘महतारी वंदन योजना’ का विशेष रूप से जिक्र कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि यदि छेत्र में भाजपा का प्रतिनिधि आता है, तो इस योजना का लाभ जल्द से जल्द छेत्र की महिलाओं तक पहुंचाया जाएगा, जिससे उन्हें आर्थिक सहायता और अन्य लाभ मिलेंगे।

जोश और उत्साह से भरे कार्यकर्ता….
ग्राम जोकि में भाजपा कार्यकर्ताओं का जोश और उत्साह चरम पर है। जनता से मिल रहे सकारात्मक रुझानों ने भाजपा कार्यकर्ताओं का आत्मविश्वास बढ़ा दिया है। मतदाताओं का मानना है कि यदि भाजपा जनपद सदस्य क्रमांक 19 में आती है, तो छेत्र में विकास कार्य तेजी से होंगे।