EESL का अनुबंध समाप्त, अब नगर निगम के कंधों पर स्ट्रीट लाइटों की जिम्मेदारी
बिलासपुर शहर में स्ट्रीट लाइट की खराब स्थिति ने नागरिकों को अंधेरे में जीने पर मजबूर कर दिया है। नगर निगम के अनुसार, शहर में कुल 34,330 स्ट्रीट लाइटें हैं, जिनमें से 14,000 से अधिक वर्तमान में खराब हैं। इस समस्या के समाधान के लिए निगम ने पहले ₹5.5 करोड़ का टेंडर जारी किया था, जिसे तकनीकी खामियों और वित्तीय नुकसान के कारण रद्द कर दिया गया। अब, ₹5.48 करोड़ का नया टेंडर जारी किया गया है, जिसमें 14,500 स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और 750 नए खंभों की स्थापना का प्रावधान है। इस टेंडर की अंतिम तिथि 1 मई 2025 थी।

पूर्व में, स्ट्रीट लाइट का रखरखाव एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड (EESL) द्वारा किया जाता था, लेकिन अब उनका अनुबंध समाप्त हो चुका है। इसलिए, मरम्मत और रखरखाव की जिम्मेदारी पूरी तरह से नगर निगम पर आ गई है, जिसने अपने बिजली विभाग के 15 कर्मचारियों को इस कार्य में नियुक्त किया है। लेकिन अब टेंडर समाप्त हो गया है। जिसके कारण शहर का स्ट्रीक लाइट बंद पड़ी है। नया टेंडर जारी हो गया। बहुत जल्द शहर लाइट लगाई जाएगी।

📞… इससे पहले, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने शहर में बंद पड़ी सैकड़ों स्ट्रीट लाइट पर संज्ञान लिया था, जिसके बाद नगर निगम और EESL की संयुक्त टीम ने निरीक्षण कर 2,000 से अधिक लाइट को ठीक किया था। …📞
📍📍📍📍📍📍📍📍
🎀🎀🎀🎀🎀🎀
रिपोर्टर – सुरज पुरेना
खबर ज्ञापन न्यूज देने के लिए सम्पर्क करें
7️⃣0️⃣0️⃣0️⃣2️⃣0️⃣3️⃣9️⃣2️⃣0️⃣