बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। भरवीडीह गांव में शनिवार की दोपहर दो किशोर आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए।जिसमें एक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया है। मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, रतनपुर क्षेत्र के भरवीडीह गांव की है, जहां शनिवार दोपहर तेज आंधी और बारिश के साथ गरज-चमक शुरू हो गई थी। इसी दौरान योगेश यादव और कुलदीप साहू आम के पेड़ के पास आम तोड़ने गए थे। तभी अचानक तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जो सीधे दोनों किशोरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में 15 वर्षीय योगेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 14 वर्षीय कुलदीप साहू गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन तुरंत कुलदीप को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका इलाज जारी है।
गर्मी की छुट्टी में घूमने आया था बुआ घर

घायल बेलपान हरदी का रहने वाला है। आंधी-बारिश के बीच दोनों बच्चे आम के पेड़ के नीचे खड़े थे, तभी यह हादसा हुआ। घायल कुलदीप को उपचार के लिए सामुदायिक स्वस्थ केंद्र रतनपुर में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।
* सुरक्षा के लिए सुझाव *
⚫ – बारिश या आंधी के दौरान खुले मैदान, पेड़ के नीचे या ऊंचे स्थानों पर खड़े न हों।
⚫ – बिजली गिरने की आशंका हो तो सुरक्षित स्थान पर शरण लें और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से दूरी बनाए रखें।
⚫ – मौसम विभाग की चेतावनियों और स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।
||आकाशीय बिजली से बचाव के लिए सतर्कता और सावधानी अत्यंत आवश्यक है। सरकार और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करके हम अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं। ||
📌📌📌📌📌📌📌📌📌📌
🔉🔉🔉🔉🔉🔉🔉🔉
रिपोर्टर – सुरज पुरेना
न्यूज ज्ञापन के लिए सम्पर्क करें
7️⃣0️⃣0️⃣0️⃣2️⃣0️⃣3️⃣9️⃣2️⃣0️⃣




References:
Merkur Spiele online joe pesci casino
References:
Roulette wheel layout https://jobsbotswana.info/