
रिपोर्टर — सुरज पुरेना
बिलासपुर |थाना सिविल लाइन पुलिस ने अवैध जुआ खेलते 6 जुआरियों को रंगे हाथों पकड़ने में सफलता हासिल की है। ईमलीपारा मेनरोड किनारे ताश के 52 पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाते हुए पकड़े गए इन आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने कुल 4760 रुपये नगद व दो ताश की गड्डियां जब्त की हैं।
एसपी रजनेश सिंह के निर्देश व एएसपी शहर राजेन्द्र जायसवाल और सीएसपी सिविल लाइन निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में अवैध जुआ व सट्टा के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर थाना सिविल लाइन की टीम ने ईमलीपारा क्षेत्र में रेड कार्रवाई की।

पुलिस के पहुंचते ही कुछ जुआरी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन घेराबंदी कर 6 जुआरियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए आरोपियों में राजा खान, नितेश सोनी, ज्ञान शुक्ला, सचिन तिवारी, विक्की विश्वकर्मा और नरेश केंवट शामिल हैं।
सभी जुआरियों के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 637/2025 धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।