

बिलासपुर। सट्टा खिलाकर लोगों को बर्बाद करने वाले चार सटोरियों को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सटोरियो से 5 नग मोबाइल, 01 लैपटॉप सहित लाखों रुपए का सट्टा पट्टी लिखा रजिस्टर जप्त किया है सभी आरोपी मध्यप्रेदश के शहडोल सागर उमरिया के रहने वाले हैं बिलासपुर स्वर्णिम ईरा कॉलोनी मकान
नम्बर 152 सरकंडा में रहे कर राहुल छाबड़ा के द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर ऑनलाइन सट्टा खेला जा रहा था पुलिस को मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी सरकंडा निरीक्षक निलेश कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में टीम तैयार छापा मार कर राहुल
छाबड़ा पिता मोहित लाल उम्र 25 वर्ष निवासी शहडोल सुमित चांदवानी पिता जगदीश कुमार चांदवानी उम्र 19 वर्ष निवासी रानीताला शहडोल ओम प्रकाश नागवानी पिता विजय कुमार नागवानी उम्र 20 वर्ष निवासी सुभाष नगर सागर म.प्र मोहित बर्मन पिता राजाराम बर्मन उम्र 25 वर्ष उमरिया को गिरफ्तार कर धारा 6, 7 जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत् वैधानिक कार्यवाही कर पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया है।