Bilaspur । दुर्गा नगर लिंगियाडीह निवासी, सरल, मिलनसार और गरीबों के मसीहा अधिवक्ता एवं पार्षद दिलीप पाटिल (जन्म 16 मार्च 1980) कांग्रेस जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) पद के लिए एक मजबूत और सर्वसम्मति के दावेदार के रूप में उभरे हैं। पिता स्व. श्री मुकुंद पाटिल एवं माता श्रीमती यशोदा पाटिल के संस्कारों से प्रेरित होकर उन्होंने जीवनभर सेवा, संघर्ष और संगठन को ही प्राथमिकता दी है।

राजपूत क्षत्रिय समाज से जुड़े दिलीप पाटिल का परिवार कांग्रेस की रीढ़ रहा है। उनकी माता श्रीमती यशोदा पाटिल 1987 से कांग्रेस की समर्पित कार्यकर्ता रही हैं और 1989 व 1994 में सरपंच पद की उम्मीदवार रहीं। परिवार की महिलाएँ भी सक्रिय राजनीति में हैं — श्रीमती लीला पाटिल और श्रीमती उर्मिला पाटिल दोनों ही शहर महिला कांग्रेस कमेटी की सचिव हैं।
दिलीप पाटिल ने राजनीति की शुरुआत NSUI जिला सचिव (1998-99) के रूप में की। इसके बाद वे ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष (2004-12), युवा कांग्रेस जिला सचिव (2006-07), झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष (2005-10-15), पंच (2015-19), उपसरपंच (2017 से) तथा शहर कांग्रेस महामंत्री (2022) जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए संगठन को मजबूत किया।

सामाजिक कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें सन् 2001 में कलेक्टर द्वारा प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। वर्तमान में वे सीतादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल के संचालक के रूप में शिक्षा के क्षेत्र में भी योगदान दे रहे हैं।
वर्ष 2025 में वार्ड क्रमांक 52 से पार्षद चुने गए दिलीप पाटिल अपने क्षेत्र की सड़क, पानी, स्वच्छता, शिक्षा और जनसुविधाओं जैसी मूलभूत समस्याओं के समाधान में हमेशा अग्रणी रहते हैं।

जिला कांग्रेस (ग्रामीण) अध्यक्ष पद हेतु आवेदन प्रस्तुत करते हुए उन्होंने कहा कि यदि पार्टी उन्हें अवसर देती है, तो वे बिलासपुर ग्रामीण के पाँचों विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस को नई ऊर्जा देंगे और आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को मजबूत बढ़त दिलाएंगे।
उनकी इस दावेदारी से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों और लिंगियाडीह क्षेत्र के ग्रामीणों में उत्साह और जोश का माहौल है। दिलीप पाटिल आज हर वर्ग के प्रिय, सबको साथ लेकर चलने वाले सच्चे जननेता के रूप में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पहली पसंद बन चुके हैं।



**mindvault**
mindvault is a premium cognitive support formula created for adults 45+. It’s thoughtfully designed to help maintain clear thinking
xn88 bshrf áp dụng công nghệ AI để cá nhân hóa trải nghiệm người dùng: gợi ý game phù hợp, nhắc lịch khuyến mãi và hỗ trợ nhanh qua chatbot. TONY03-20