ब्युरो रिपोट सुरज वाधवानी
बिलासपुर में बड़ी वारदात: व्यापार विहार के व्यापारी की कार से 8 लाख नगद और 60 चांदी के सिक्के पार।

आज दिनांक 07 मार्च 2026 को शहर के प्रमुख व्यापारिक केंद्र व्यापार विहार में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। ‘हरे कृष्णा ट्रेडर्स’ के संचालक श्री अजय अग्रवाल के साथ उस समय लूट/चोरी की घटना हुई, जब वे अपने प्रतिष्ठान से घर के लिए निकले थे।

प्रारंभिक सूचना के अनुसार, श्री अग्रवाल अपनी बलेनो कार में सवार थे। उन्होंने अपना बैग, जिसमें 8 लाख रुपये नगद और 60 चांदी के सिक्के मौजूद थे, कार की सीट पर रखा था। घटना रात लगभग 8:00 से 8:30 बजे के बीच की बताई जा रही है।
व्यापारी श्री अजय अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि वे व्यापार विहार से निकलकर जब अपने गंतव्य पर पहुंचे और कार का दरवाजा खोलकर बैग निकालने की कोशिश की, तो उनके होश उड़ गए। कार के भीतर रखा पैसों और चांदी के सिक्कों वाला थैला गायब था। आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात गिरोह ने व्यापार विहार क्षेत्र में ही बड़ी चतुराई से कार का दरवाजा खोलकर या ध्यान भटकाकर बैग पार कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस के उच्च अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया।


