सी.वी. रमन यूनिवर्सिटी से लापता छात्र रोहित कुमार की तलाश एवं जांच के संबंध में अपडेट
बिलासपुर | दिनांक: 13 मार्च 2026 थाना कोटा क्षेत्र के अंतर्गत सी.वी. रमन यूनिवर्सिटी के छात्रावास से लापता छात्र रोहित कुमार (19 वर्ष) के मामले में बिलासपुर पुलिस द्वारा सघन जांच और तकनीकी विश्लेषण जारी है। प्रकरण का विवरण एवं अब तक की प्रगति निम्नवत है:
घटना का विवरण
दिनांक 07.03.2026 को थाना कोटा में गुम इंसान क्रमांक 29/2026 दर्ज किया गया। रोहित कुमार, पिता अमरेन्द्र कुमार (निवासी: गया, बिहार), जो यूनिवर्सिटी छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहा था, दिनांक 06.03.2026 को शाम लगभग 4:00 बजे से लापता है।

जांच के दौरान बरामद साक्ष्य
पुलिस द्वारा छात्र के कमरे की तलाशी के दौरान महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं:
इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य: एक मोबाइल फोन (बिना सिम) बरामद किया गया है।
दस्तावेज: ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग (सट्टेबाजी) के नियमों से संबंधित नोट्स वाला राइटिंग पेज और एक नोटबुक मिली है।
वित्तीय लेन-देन: बरामद नोटबुक में लगभग 40,77,400 रुपये के हिसाब का उल्लेख है।
संदेश: रोहित के मोबाइल से उसकी माँ को “स्वेच्छा से कहीं जाने” का संदेश भेजा गया था, जो तकनीकी कारणों से डिलीवर नहीं हो सका।
प्रारंभिक जांच के मुख्य बिंदु
ऑनलाइन गेमिंग एवं कर्ज: पूछताछ में पता चला है कि रोहित ऑनलाइन गेमिंग में अत्यधिक सक्रिय था। घटना के दिन उसने साथियों से कैश की मांग की थी, जिसे तुरंत UPI से लौटाने का वादा किया था।
बैंक ट्रांजेक्शन: बैंक विवरणों के विश्लेषण में 7 लाख रुपये के ट्रांजेक्शन मिले हैं, जो विभिन्न ऐप्स और व्यक्तियों के माध्यम से किए गए थे।
पारिवारिक जानकारी: जांच में यह भी सामने आया है कि रोहित के भाई-बहन को उसके सट्टेबाजी में पैसे हारने की जानकारी पूर्व से थी।
सीसीटीवी एवं डॉग स्क्वाड: यूनिवर्सिटी गेट, यूको बैंक एटीएम और रेलवे स्टेशन सहित आसपास के सभी प्रमुख स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए हैं। डॉग स्क्वाड की मदद से छात्रावास से कोटा रेलवे स्टेशन तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया है।
पुलिस कार्रवाई
पुलिस पूरी पारदर्शिता के साथ परिजनों को जांच की हर कड़ी से अवगत करा रही है। यूनिवर्सिटी प्रबंधन को भी नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। गुमशुदा की जानकारी अन्य जिलों के थानों को भी प्रसारित कर दी गई है।
अपील: > यदि किसी भी नागरिक को उक्त युवक के संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त होती है, तो कृपया तत्काल थाना कोटा (बिलासपुर) को सूचित करें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।




Thông tin cập nhật nhanh và chính xác, rất đáng tham khảo đăng nhập hb88 TONY07-08