ब्युरो रिपोट उमाशंकर शुक्ला
महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती आज, भाजपा बिलासपुर शहर मनाएगा श्रद्धा दिवस
पुराना बस स्टैंड स्थित मुखर्जी चौक पर सुबह 9 बजे होगा माल्यार्पण और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
- भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की
बिलासपुर।भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जन्म जयंती 6 जुलाई (सोमवार) को भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर द्वारा पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाएगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती के अवसर पर प्रातः 9:00 बजे पुराना बस स्टैंड स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौक पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यहाँ भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे।
राष्ट्र सेवा के संकल्प को मजबूत करने का आह्वान
जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने समस्त भाजपा पदाधिकारियों, मोर्चा व प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, और सक्रिय कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे सोमवार सुबह ठीक 9 बजे पुराना बस स्टैंड चौक पहुँचकर कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज कराएं। उन्होंने कहा:
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का जीवन राष्ट्र को समर्पित था। आइए, हम सब मिलकर उनके बताए मार्ग पर चलने और राष्ट्र सेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लें।”



