भाजपा महिला मोर्चा (जिला-बिलासपुर ग्रामीण) की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न; आगामी कार्यक्रमों हेतु बनी विशेष रणनीति
बिलासपुर।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी जी, संभाग प्रभारी श्रीमती फुलेश्वरी पैकरा जी एवं जिला प्रभारी/सह-प्रभारी तथा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती गायत्री साहू जी के निर्देशानुसार आज भाजपा जिला कार्यालय, बिलासपुर (ग्रामीण) में एक महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक का सफल आयोजन किया गया।

इस बैठक में भाजपा ग्रामीण महिला मोर्चा के समस्त पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों ने हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन द्वारा आने वाले दिनों में आयोजित किए जाने वाले आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना एवं उनके सफल क्रियान्वयन हेतु विशेष कार्यनीति बनाना रहा।

बैठक के दौरान उपस्थित वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों एवं जन-जागरण अभियानों को लेकर आवश्यक एवं विशेष दिशानिर्देश प्रदान किए गए।
बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
कार्यक्रम में महिला मोर्चा की जिला सहप्रभारी श्रीमती प्रियंका गिरी के साथ बिलासपुर ग्रामीण महिला मोर्चा की प्रमुख पदाधिकारी रेखा सूर्यवंशी, कमला पुरुषोत्तम पटेल, मनोरमा विजय यादव, सरोज साहू, अंकिता पाण्डेय शुक्ला, नन्दनी साहू, दीपा गन्धर्व, आणिमा तिवारी, रीना झा, लाल कुंवर पटेल, वीणा तिवारी, पार्वती अनन्त एवं स्थानीय पार्षदगण विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त बैठक में महिला मोर्चा के सभी जिला पदाधिकारी, समस्त मण्डल अध्यक्ष एवं महामंत्री की गरिमामय उपस्थिति रही।



