कांकेर पुलिस व RTO की बस संचालकों के साथ बैठक: सुरक्षित सफर और नियमों के सख्त पालन के दिए निर्देश
पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय कांकेर में जिले के यात्री बस संचालकों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू, यातायात प्रभारी श्री दीपक साव और RTO कांकेर श्री प्रकाश रावटे विशेष रूप से उपस्थित रहे।


प्रमुख दिशा-निर्देश:
- गति सीमा व सुरक्षा: बसों का संचालन निर्धारित स्पीड लिमिट में ही करें तथा आपातकालीन सुरक्षा के इंतजाम सुनिश्चित करें।
- निर्धारित स्टॉपिंग: घड़ी चौक, सेन चौक, बरदेभाटा चौक, ज्ञानी चौक, बस स्टैंड और मस्जिद चौक पर ही सवारी उतारें व बैठाएं।
- सत्यापन व ड्रेस कोड: चालक-परिचालक का चरित्र सत्यापन कराएं और उन्हें यूनिफॉर्म में ड्यूटी पर भेजें।
- अनिवार्य प्रदर्शन: बस में किराया सूची, चालक व मालिक का नाम तथा मोबाइल नंबर स्पष्ट रूप से अंकित होना चाहिए।
- यात्री सुविधा व व्यवहार: यात्रियों से शालीनतापूर्वक व्यवहार करें और उनके सामान की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई:
यातायात पुलिस और RTO विभाग द्वारा बसों की नियमित जांच की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कांकेर पुलिस की अपील:
नियमों का पालन करें और किसी भी आपात स्थिति या सहायता के लिए तत्काल डायल 112 पर संपर्क करें।














