संवाददाता सुरज वाधवानी
रमेश के जीवन में आई रफ्तार, ट्राइसिकल से आसान हुआ सफर; आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े कदम
चकरभाठा/सकर्रा। जिला पंचायत सभापति श्रीमती अंबिका विनोद साहू ने जरौंधा निवासी जरूरतमंद रमेश साहू को ट्राइसिकल प्रदान की। ट्राइसिकल मिलने से रमेश के लिए रोजमर्रा के जरूरी कार्यों के लिए आवागमन आसान होगा और उन्हें दूसरों पर निर्भरता भी कम होगी।

इस अवसर पर अंबिका विनोद साहू ने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना सभी की सामाजिक जिम्मेदारी है। समय पर मिलने वाली छोटी-सी मदद भी किसी के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जाने चाहिए।

ट्राइसिकल मिलने पर रमेश साहू ने जिला पंचायत सभापति के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि आवागमन में परेशानी के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। अब ट्राइसिकल मिलने से अपने आवश्यक कार्यों के लिए आने-जाने में सुविधा होगी।
स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद व्यक्ति को आवश्यक साधन उपलब्ध कराना सेवा और सामाजिक सरोकार का अच्छा उदाहरण है। ट्राइसिकल मिलने से रमेश साहू के जीवन में सुविधा के साथ आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की नई उम्मीद जगी है।














