बिलासपुर,रिपोर्टर अश्वनी यादव। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) की राज्य सलाहकार मोनिका सिंह ने बिल्हा विकासखंड के ओडीएफ मॉडल ग्राम बिटकुली, पासीद, खम्हारडीह एवं मंगला (प) में स्वच्छता कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने घर-घर कचरा संग्रहण, ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन और कचरे के उचित निपटान की व्यवस्था का जायजा लेते हुए स्वच्छ एवं कचरा मुक्त गांव बनाने में ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


निरीक्षण के दौरान मोनिका सिंह ने कचरे को सूखा, गीला, सेनेटरी एवं विशेष देखभाल वाले इलेक्ट्रॉनिक कचरे की चार श्रेणियों में अलग-अलग रखने की जानकारी दी। उन्होंने नियमित कचरा संग्रहण, स्वच्छता शुल्क के भुगतान और सामुदायिक शौचालयों के उपयोग पर जोर दिया। साथ ही सरपंचों एवं सचिवों को सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फेंकने वालों को समझाइश देने और नियमों का पालन नहीं करने पर नियमानुसार जुर्माने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला समन्वयक, जनपद पंचायत की टीम, सरपंच, सचिव, स्वच्छग्राही, बिहान समूह की महिलाएं एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
स्वच्छ और कचरा मुक्त गांव बनाने पर जोर, राज्य सलाहकार मोनिका सिंह ने किया निरीक्षण



The VIP treatment here is real. I feel valued as a player and the exclusive rewards are awesome. Join phvipjili for the premium experience.