ब्युरो रिपोट उमाशंकर शुक्ला
रायपुर-कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस में लगे अतिरिक्त जनरल कोच की सुविधा का विस्तार ।
अब 10 नवंबर 2026 तक मिलेगी इस अतिरिक्त जनरल कोच की सुविधा |
बिलासपुर – 23 अक्टूबर 2026 दीपावली पर्व के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्री सुविधाओं में विस्तार किया जा रहा है। इसी क्रम में सामान्य श्रेणी के यात्रियों को अधिक सुविधा प्रदान करने तथा यात्रा के दौरान अतिरिक्त सीट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गाड़ी संख्या 18249/18250 रायपुर–कोरबा–रायपुर हसदेव एक्सप्रेस में अस्थायी रूप से लगाए गए एक अतिरिक्त जनरल कोच की सुविधा का विस्तार किया गया है।
रेलवे प्रशासन द्वारा पहले इस अतिरिक्त जनरल कोच की सुविधा 25 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध कराई गई थी। अब यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसे 10 नवंबर 2026 तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।
इस व्यवस्था से दीपावली पर्व के दौरान अपने गंतव्य तक आने-जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। विशेषकर सामान्य श्रेणी में यात्रा करने वाले यात्रियों को भीड़ के समय यात्रा करने में सहूलियत होगी।


