ब्युरो रिपोट हिरा चावराई
देर रात तिल्दा-नेवरा में पुलिस की सघन गश्त, दीनदयाल चौक समेत शहर के प्रमुख स्थानों पर वाहनों की जांच
बाइक और कार चालकों को रोककर पूछताछ, तिल्दा-नेवरा पुलिस के साथ खरोरा की टीम भी रही मुस्तैद
तिल्दा-नेवरा। शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और देर रात होने वाली संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के उद्देश्य से तिल्दा-नेवरा पुलिस ने देर रात शहर के विभिन्न इलाकों में सघन गश्त एवं जांच अभियान चलाया। पुलिस टीम ने दीनदयाल चौक सहित शहर के अन्य प्रमुख स्थानों पर गश्त करते हुए कार एवं बाइक चालकों को रोककर पूछताछ की।


देर रात पुलिस की सक्रियता से शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की गंभीरता नजर आई। इस दौरान आने-जाने वाले वाहनों पर नजर रखी गई और संदिग्ध प्रतीत होने वाले वाहन चालकों से आवश्यक पूछताछ की गई।
खरोरा पुलिस टीम भी पहुंची तिल्दा
जांच एवं गश्त के दौरान तिल्दा-नेवरा पुलिस टीम के साथ उप निरीक्षक पी.आर. साहू भी मौके पर मौजूद रहे। वहीं थाना खरोरा की पुलिस टीम भी तिल्दा पहुंची, जिसके बाद पुलिस जवानों द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संयुक्त रूप से गश्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
पुलिस की इस देर रात सक्रियता के दौरान भारत नेशन की टीम भी ग्राउंड रिपोर्टिंग कर वापस लौट रही थी। इसी दौरान टीम की नजर सड़क पर चल रही पुलिस चेकिंग और गश्त पर पड़ी। मौके पर रुककर टीम ने पुलिस की कार्रवाई एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
देर रात पुलिस की सक्रियता से सुरक्षा का संदेश
शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस की मौजूदगी और वाहनों की जांच से देर रात आवागमन करने वाले लोगों में भी पुलिस की सक्रियता का संदेश गया। पुलिस द्वारा लगातार गश्त किए जाने से असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के साथ शहर में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलने की उम्मीद है।
देर रात शहर की सड़कों पर पुलिस की यह सक्रियता सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक स्पष्ट संदेश देती नजर आई कि पुलिस टीम शहर में किसी भी संदिग्ध गतिविधि को लेकर सतर्क है।














