नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
कांकेर, 07 सितंबर 2026:थाना सिटी कोतवाली कांकेर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
दिनांक 06.09.2026 को प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 309/2026, धारा 64(1), 65(1) बीएनएस एवं धारा 4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया था।

पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी श्री हरीश पाटील के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम ने तत्काल कार्यवाही की। विवेचना के दौरान आरोपी श्लोक जायसवाल (19 वर्ष), निवासी एकतानगर कांकेर को उसके निवास से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर उसे 07.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
श्लोक जायसवाल, पिता प्रदीप जायसवाल, उम्र 19 वर्ष, निवासी एकतानगर कांकेर।
सराहनीय भूमिका:कार्यवाही में निरीक्षक जितेन्द्र साहू, सउनि भुनेश्वरी भगत, आरक्षक मनोज ध्रुव, संतोष पैकरा एवं म.आर. अगेसिया कोडोपी की प्रमुख भूमिका रही।














