पखांजूर पुलिस ने किया वाइंडिंग/तांबा तार चोरी का खुलासा, 01 आरोपी गिरफ्तार
उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस ने वाइंडिंग दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। प्रार्थी रोहित विश्वास ने पखांजूर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 10-11 अगस्त 2026 की दरम्यानी रात पीव्ही-33 चौक स्थित उनकी दुकान का टीन तोड़कर अज्ञात चोर ने 10-11 किलो तांबा तार चोरी कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश श्रीश्रीमाल के मार्गदर्शन और एसडीओपी श्री कुलदीप बंजारे के पर्यवेक्षण में पखांजूर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही की। संदेही मुकुल मण्डल (29 वर्ष), निवासी पीव्ही-36 चांदीपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने TVS Raider मोटरसाइकिल से जाकर चोरी करना स्वीकार किया।
02 किलो तांबा तार (कीमत ₹2,000/-) एवं घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की पीले रंग की TVS Raider मोटरसाइकिल।
आरोपी मुकुल मण्डल को 07.09.2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जिला जेल कांकेर भेजा गया।
इंसपेक्टर तेज कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्यवाही पूरी की। कांकेर पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल हेल्पलाइन (94791-55125) पर दें, सूचनाकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।














