बिलासपुर में प्रखर पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय मिश्रा का जन्मदिन धूमधाम से मनाया पदाधिकारियों ने केक काटकर दी शुभकामनाएँ
बिलासपुर। प्रखर पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री विनय मिश्रा जी का जन्म दिवस महासंघ के पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा अत्यंत उत्साह व धूमधाम के साथ मनाया गया। उपस्थित पदाधिकारियों ने केक काटकर अपने प्रिय प्रदेश अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई व शुभकामनाएँ दीं।

महासंघ के सभी सदस्यों ने श्री विनय मिश्रा के दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और यशस्वी जीवन की कामना की। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, निष्पक्ष कार्यशैली और संगठन को एकजुट व मजबूत बनाने में उनकी सक्रिय भूमिका की जमकर सराहना की। पदाधिकारियों ने कहा कि श्री मिश्रा के कुशल नेतृत्व में प्रखर पत्रकार महासंघ लगातार प्रदेश भर में पत्रकारों के हितों की रक्षा और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए कार्य कर रहा है।
कार्यक्रम के दौरान उत्साह और हर्षोल्लास का माहौल रहा। उपस्थित सभी साथियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियाँ मनाईं। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री विनय मिश्रा जी ने महासंघ के सभी पदाधिकारियों, मीडिया जगत के साथियों और शुभचिंतकों द्वारा मिले इस आत्मीय स्नेह के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन के साथियों का यह विश्वास ही उनकी असली ताकत है और वे सदैव पत्रकार हित व सामाजिक सरोकारों के लिए पूरी निष्ठा के साथ प्रयासरत रहेंगे।
इस अवसर पर प्रखर पत्रकार महासंघ के प्रांतीय, संभागीय एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी, वरिष्ठ पत्रकार साथी और कई गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।














