खरकेना हायर सेकेंडरी स्कूल में गुरुजनों को नमन, विद्यार्थियों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां शिक्षक दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम, शिक्षकों का किया सम्मान
चकरभाठा। शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल खरकेना में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में विशेष सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। छात्र-छात्राओं ने गीत, भाषण एवं विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से गुरुजनों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया।


कार्यक्रम का मार्गदर्शन विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती किरणबारा ने किया। उन्होंने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अनुशासन, संस्कार एवं मेहनत को जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं श्री आलोक पांडे, श्रीमती लक्ष्मी साहू, श्रीमती ज्योति चंद्राकर, सुश्री चित्रलेखा भास्कर, श्री बांके बिहारी दुबे, श्रीमती शिवानी गोयल, श्रीमती भानवती टंडन, श्रीमती प्रीति कौशिक, श्रीमती पूर्वा कश्यप एवं श्री विजय कौशिक की सहभागिता रही। शिक्षकों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।
विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत विशेष कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। आयोजन के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह एवं उल्लास का माहौल रहा। अंत में शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।














