भाजपा मंडल काठाकोनी की मासिक बैठक में संगठन को मजबूत करने पर जोर
जनपद अध्यक्ष माधवी संतोष वस्त्रकार और जनपद सदस्य कविता महेश यादव की मौजूदगी में हुई बैठक

चकरभाठा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा मंडल काठाकोनी की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद अध्यक्ष माधवी संतोष वस्त्रकार एवं जनपद सदस्य कविता महेश यादव की प्रमुख मौजूदगी रही। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
माधवी संतोष वस्त्रकार और कविता महेश यादव ने कार्यकर्ताओं से संगठन की मजबूती के लिए सक्रियता से कार्य करने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय एवं संवाद को संगठन की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण बताया।
बैठक में मंडल महामंत्री शैलेंद्र कौशिक, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष राधिका वर्मा, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष योगेश साहू, विनोद कौशिक, मंडल विजयपुर के महामंत्री कामता प्रसाद कुलमित्र, युवा मोर्चा मंडल कांटाकोनी के अध्यक्ष, हरप्रसाद कौशिक एवं रविंद्र यादव सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं गतिविधियों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।














