सनसनीखेज: “चकरभाठा में तलवार दिखाकर डरा रहा था शख्स, पुलिस ने धर दबोचा!”
बिलासपुर पुलिस द्वारा अवैध हथियारों की रोकथाम और आम जनता की सुरक्षा के मद्देनजर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चकरभाठा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को लोहे की धारदार तलवार के साथ गिरफ्तार किया है।
घटना का विवरण

दिनांक 11 सितंबर 2026 को चकरभाठा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि होटल सेंट्रल पॉइंट के पास एक व्यक्ति हाथ में धारदार लोहे की तलवार लेकर लहरा रहा है और आने-जाने वाले आम लोगों को डरा-धमका कर दहशत फैला रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर त्वरित घेराबंदी की और आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लिया।
नाम: फागुराम वर्मा (पिता: भाऊराव वर्मा)उम्र: 55 वर्ष निवासी: वर्मा मोहल्ला, बोदरी, थाना चकरभाठा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक धारदार लोहे की तलवार जप्त की है। आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही पूर्ण की गई है तथा आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।














