CG CRIME.NEWS
शासकीय स्कूल से बोरवेल का केबल तार चोरी करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
बिलासपुर पुलिस द्वारा अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चकरभाठा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ग्राम कड़ार स्थित शासकीय स्कूल के परिसर में लगे बोरवेल का लगभग 30 मीटर केबल तार काटकर चोरी करने वाले चार शातिर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

दिनांक 10.09.2026 को शासकीय स्कूल कड़ार के प्रधान पाठक श्री पन्नालाल कौशिक ने थाना चकरभाठा में शिकायत दर्ज कराई कि अज्ञात चोरों द्वारा स्कूल परिसर से बोरवेल का केबल तार चोरी कर लिया गया है। रिपोर्ट पर पुलिस ने बीएनएस की धारा 303(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। मुखबिर की सूचना के आधार पर संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने चोरी करना स्वीकार किया।
गिरफ्तार आरोपी:
दीपक साहू (22 वर्ष)रामनारायण साहू (19 वर्ष)आनंद खरे (22 वर्ष)पुरुषोत्तम वर्मा (24 वर्ष) (सभी निवासी: ग्राम कड़ार, थाना चकरभाठा, बिलासपुर)
आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया 30 मीटर केबल तार बरामद कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।














