उप संपादक उमा शंकर साहु
संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह: 127 शिक्षक शॉल, स्मृति चिह्न और कलम से सम्मानित
सेमरताल में भव्य आयोजन, पूर्व विधायक रजनीश सिंह रहे मुख्य अतिथि
15 युवाओं को पुलिस में चयन कराने वाले ब्रह्मा धीवर का भी हुआ विशेष सम्मान
सेमरताल। संकुल केंद्र सेमरताल के चंदैनी गोंदा सभागार में शनिवार को संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक समारोह में क्षेत्र के शासकीय एवं निजी विद्यालयों के कुल 127 शिक्षकों को शॉल, स्मृति चिह्न, गुलदस्ता और कलम भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक (बेलतरा) व अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक बिलासपुर रजनीश सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य राजेश शर्मा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्राचार्य एन. पी. राठौर, कु. सुनीता शुक्ला, अनिल यादव (महामंत्री, जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर), धनित्तर सूर्यवंशी (सरपंच, सेमरताल), रानू सूर्यवंशी (सरपंच, नवगंवा), मनीष कौशिक (मंडल अध्यक्ष) तथा अक्षय साहू (उप सरपंच, सेमरताल) मंचस्थ रहे। समारोह में कई सेवानिवृत्त व्याख्याता व शिक्षक भी विशेष रूप से मौजूद थे।

दो सत्रों में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा पौधारोपण के साथ की गई। समारोह के दौरान एक विशेष उपलब्धि के लिए ब्रह्मा धीवर को सम्मानित किया गया, जिनकी फिजिकल एकेडमी से प्रशिक्षण प्राप्त कर 15 युवाओं ने हाल ही में पुलिस पद पर चयन हासिल किया है।
आयोजन समिति और सहयोगियों की रही सराहनीय भूमिका
समारोह के प्रमुख शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष सतीश धीवर थे। आयोजन समिति में अनिल कुमार वर्मा, रामावतार यादव, रवीन्द्रनाथ गहवई, मनीष कौशिक, अभिषेक धीवर एवं पवन धीवर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में मिशन नवभारत, वरिष्ठ पत्रकार उमाशंकर साहू तथा ग्राम पंचायत सेमरताल, गतौरी, नवगंवा एवं जलसो का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम का सफल मंच संचालन व्याख्याता अनिल कुमार वर्मा द्वारा किया गया तथा अंत में रामावतार यादव ने सभी अतिथियों व उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया।














