एसीसीयू और मस्तूरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13 किलो गांजे के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के दिशा-निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह एवं एसडीओपी श्री सुदीप सरकार के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे नशामुक्त अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसीसीयू और थाना मस्तूरी पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर 13 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ चार अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। जप्त गांजे की कुल कीमत लगभग 6,50,000 रुपये आंकी गई है।
दिनांक 13.09.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तीन पुरुष और एक महिला जयरामनगर रेलवे फाटक ओवरब्रिज के नीचे पिट्टू बैग और झोले में गांजा लेकर मटियारी जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल रेड कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने चारों संदिधों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे बलांगीर (ओडिशा) से कम दामों में गांजा खरीदकर मटियारी (सीपत) क्षेत्र में महंगे दामों पर बेचने की फिराक में थे।
गिरफ्तार आरोपी
आकाश सिसोदिया (21 वर्ष), निवासी- मटियारी, थाना सीपत, बिलासपुर।श्रीमती पूर्वा मालिया (20 वर्ष), निवासी- मटियारी, थाना सीपत, बिलासपुर।कृष्णा पाण्डेय (23 वर्ष), निवासी- मटियारी, थाना सीपत, बिलासपुर।
नीरज नायक (19 वर्ष), निवासी- झाड़ू मोहल्ला, थाना उमरिया, जिला उमरिया (म.प्र.)।
आरोपियों के कब्जे से 13 किलो गांजा (कीमत ₹6.50 लाख) तथा घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जप्त किए गए हैं। थाना मस्तूरी में अपराध क्रमांक 640/2026, धारा 20(बी), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। इस पूरी कार्रवाई में एसीसीयू प्रभारी गोपाल सतपथी और मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाका की टीम का सराहनीय योगदान रहा।















If you are looking for a real casino feel from your own home, this is it. The games are exciting and the withdrawals are fast. n444casino is a winner.