बस्तर संभाग ब्युरो चिफ राहुल खटवानी
बिना कथन सुने पत्रकार विशाल गोमासे पर FIR, पीड़ित की काउंटर रिपोर्ट दर्ज नहीं – पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल*
बीजापुर /बीजापुर जिले के भोपालपटनम थाने की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि पुलिस ने एक पक्ष का कथन सुने बिना ही पत्रकार *विशाल गोमासे* पर FIR दर्ज कर दी, जबकि पीड़ित पत्रकार द्वारा दी गई काउंटर शिकायत पर 3 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।

क्या है मामला?
पत्रकार विशाल गोमासे ने 13/09/2026 को थाना प्रभारी भोपालपटनम को लिखित आवेदन देकर बताया था कि रुद्राराम मुर्गा बाजार में चल रहे अवैध जुआ के खिलाफ खबर बनाने पर उनके साथ अशोक गोमास, गोविंद दुर्गम, कामेश अटला व अन्य लोगों ने मारपीट और गाली-गलौज की।
पीड़ित पत्रकार का आरोप है कि पुलिस ने बिना उनका पक्ष सुने, बिना कथन लिए ही दूसरे पक्ष की शिकायत पर उनके विरुद्ध फर्जी FIR दर्ज कर दी, जबकि उनकी तरफ से दी गई शिकायत को थाने में दबा दिया गया।
*थाने के चक्कर काट रहा पीड़ित पत्रकार*
विशाल गोमासे ने अपने आवेदन में स्पष्ट लिखा है कि — “मेरी शिकायत पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई और मेरी काउंटर रिपोर्ट नहीं ली जा रही है।”
आवेदन पर थाना भोपालपटनम का अधिकृत सील, हस्ताक्षर और दिनांक 13/09/2026 अंकित है, जो इस बात का प्रमाण है कि शिकायत समय पर दी गई थी।
स्थानीय पत्रकारों ने SP बीजापुर से मांग की है कि पूरे मामले की जांच कर तत्काल पत्रकार की काउंटर FIR दर्ज की जाए और दोषी पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई हो।














