सेवा संकल्प अभियान’ के तहत बोदरी अटल चौक में प्रज्वलित हुए 1500 ‘आशीर्वाद के दीये’
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर नगर पालिका बोदरी में भव्य कार्यक्रम आयोजित
बिलासपुर, 17 सितंबर 2026:देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के सफल एवं समर्पित 25 वर्ष पूर्ण होने के सुअवसर पर देश भर में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत आज नगर पालिका बोदरी स्थित अटल चौक में एक अति भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जन-जन की सहभागिता के साथ ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें एक साथ 1500 दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की कामना की गई।


कार्यक्रम में उपस्थित नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती शिमला सुनील वर्मा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को उनके जनसेवा, राष्ट्र निर्माण और जन-कल्याण के समर्पित 25 वर्षों के सफल सार्वजनिक कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का सार्वजनिक जीवन हर नागरिक के लिए प्रेरणादायी है। उनके नेतृत्व में देश ने अभूतपूर्व प्रगति की है और हर वर्ग के उत्थान के लिए विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाएं धरातल पर उतरी हैं।
इस अवसर पर नगर पालिका प्रशासन, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कार्यक्रम का सफल आयोजन नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती शिमला सुनील वर्मा के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संपन्न हुआ।

आयोजन में नगर पालिका एस.एल.आर. प्रभारी सेवन्ति बलराज, सुमिंत्रा, भगवती, सुमन, रेखा वर्मा, सुमित वर्मा तथा नगर पालिका परिषद की ओर से भूपेश तिवारी, हेमू, योगेश सहित अन्य कर्मचारियों ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।
इस दीपदान एवं आशीर्वाद कार्यक्रम में नगर के प्रमुख गणमान्य नागरिकों, प्रबुद्धजनों तथा कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अटल चौक पर 1500 दीपों की जगमगाहट ने पूरे परिसर को आध्यात्मिक और उत्सवमय वातावरण में सराबोर कर दिया। उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में प्रधानमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु जीवन और राष्ट्र सेवा के संकल्प को निरंतर ऊर्जावान बनाए रखने की ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही साथ वार्ड नंबर 8 के आंगन बड़ी केंद्र मै सहायिका राजकुमारी यादव,वर्षा हिंदुजा एवं अन्य सदस्यों ने मिलकर भी दीप प्रज्वलित किये।




