शराब के लिए पैसे न देने पर मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए
तिल्दा नेवरा (रायपुर):थाना तिल्दा नेवरा पुलिस ने शराब पीने के लिए जबरन पैसे मांगने, गाली-गलौज करने और मारपीट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा भी जप्त कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, मामला सासाहोली गोपाल पेट्रोल पंप के पास स्थित एक डेली नीड्स दुकान का है। 23 सितंबर 2026 की रात करीब 9:30 बजे आरोपी तरुण कुमार यदु (22 वर्ष) और छबी निषाद (22 वर्ष), दोनों निवासी सासाहोली, दुकान पर पहुंचे। उन्होंने दुकान संचालक सूरज पात्रे से शराब पीने के लिए जबरन पैसों की मांग की।

संचालक द्वारा मना करने पर दोनों आरोपियों ने गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्कों व डंडे से मारपीट की। पीड़ित की शिकायत पर थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 415/2026, धारा 296, 119(1), 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद प्रयुक्त डंडा जप्त कर आरोपियों को ज्यूडिशियल रिमांड पर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।




Если вы хотите айфон 18 купить, https://st-konstantinov.at.ua/forum/4-3494-1, то вам стоит обратить
внимание на его уникальные характеристики.