ब्युरो रिपोट जय खटवानी
कांकेर पुलिस की सख्त कार्रवाई: 75 से अधिक मॉडिफाइड साइलेंसर रोलर चलाकर नष्ट
कांकेर, 12 अक्टूबर 2026 — उत्तर बस्तर कांकेर जिले में ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण पाने और सड़क सुरक्षा को पुख्ता करने के उद्देश्य से कांकेर पुलिस द्वारा लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा के विशेष निर्देश पर सितंबर माह में एक विशेष अभियान संचालित किया गया था। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन कर दोपहिया वाहनों में लगाए गए 75 से अधिक अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर जब्त किए गए।


आज दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू की प्रमुख उपस्थिति में, यातायात प्रभारी श्री दीपक साव एवं पूरी यातायात पुलिस टीम द्वारा कोड़ेजूंगा चौक पर जब्ती की गई इन सभी साइलेंसरों पर बुलडोजर/रोलर चलाकर उन्हें पूरी तरह नष्ट कर दिया गया।
इन मॉडिफाइड साइलेंसरों से निकलने वाली तेज और कर्कश आवाज से न केवल गंभीर ध्वनि प्रदूषण फैलता है, बल्कि आम नागरिकों, विशेषकर बुजुर्गों और छोटे बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अचानक होने वाला यह तीव्र शोर वाहन चालकों का ध्यान भी भटकाता है, जिससे सड़क हादसों का खतरा काफी बढ़ जाता है।
कांकेर पुलिस की आम जनता से अपील:
कांकेर पुलिस सभी वाहन चालकों से अपील करती है कि वे अपने वाहनों में केवल निर्धारित मानकों वाले साइलेंसरों का ही उपयोग करें और यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें। भविष्य में अवैध मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करने वालों के खिलाफ और अधिक कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


