ब्युरो रिपोट जय खटवानी
नाबालिग बालिका से अनाचार के मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
कांकेर पुलिस ने नाबालिग बालिका को प्रेमजाल में फंसाकर एवं शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया है। यह कार्रवाई सिटी कोतवाली थाना कांकेर पुलिस द्वारा की गई है।
पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री हरीश पाटील के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। दिनांक 28.11.2026 को प्रार्थिया ने थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी ने उनकी नाबालिग बेटी को नाबालिग जानते हुए भी प्यार व शादी करने का झांसा देकर अपने प्रेमजाल में फंसाया। आरोपी ने दिनांक 06.03.2025 को पीड़िता को कांकेर बुलाकर अपने घर ले जाकर मना करने के बावजूद जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए और इसके बाद भी समय-समय पर अपने घर ले जाकर शोषण करता रहा।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना कांकेर में अपराध क्रमांक 441/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1), 64(2)(उ), 65(1) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान महिला अधिकारी द्वारा नाबालिग पीड़िता का कथन लेखबद्ध किया गया, जिसमें उसने आरोपी द्वारा शारीरिक संबंध बनाए जाने की बात बताई।
गिरफ्तार आरोपी का नाम सूर्यकांत भास्कर पिता कृपा राम भास्कर, उम्र 21 वर्ष, निवासी राइसमिल पारा, सिंगारभाट, कांकेर, जिला कांकेर (छ.ग.) है। पुलिस टीम ने आरोपी के निवास स्थान सिंगारभाट में घेराबंदी कर उसे अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद गिरफ्तारी के कारणों से अवगत कराते हुए दिनांक 29.11.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेश पर न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक जितेन्द्र कुमार साहू, सउनि भुनेश्वरी भगत, प्र.आर. शरीफ खान, म.प्र.आर. हितेश्वरी चेलक, राकेश बघेल, रामप्रसाद साहू, रामुराम जुर्री, म.आर. गणेश्वरी कोडोपी तथा थाना कांकेर पेट्रोलिंग टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





