माता के दरबार में कोई जात-पात नहीं होती, वहाँ सिर्फ एक ही जात होती है – “भक्तों की जात”: त्रिलोक चंद्र श्रीवास
बिलासपुर / बेलतरा: बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम खमतराई में एक भव्य और विशाल जगराता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन में छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं राष्ट्रीय समन्वयक श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कहा कि “दुनिया में भले ही आज भी लोगों के दिमाग में जात-पात और ऊंच-नीच का भेद व्याप्त है, परंतु माता के दरबार और उनके सामीप्य में पहुँचकर सारे भेद मिट जाते हैं। माता के दरबार में सिर्फ एक ही जात होती है, और वह है—’भक्तों की जात’।” उन्होंने जागरण के इस पावन अवसर पर माता के प्रति अपनी गहरी आस्था प्रकट की और क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति:
इस अवसर पर कार्यक्रम को क्षेत्रीय विधायक श्री सुशांत शुक्ला, जनपद उपाध्यक्ष श्री विक्रम सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजेश सूर्यवंशी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कांग्रेस नेता श्री साखन दरवे, रतनपुर नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष श्री घनश्याम रात्रे एवं श्री मोहन जायसवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री मनीष सेंगर द्वारा किया गया।

भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और आतिशबाजी:
जागरण कार्यक्रम में लोक प्रसिद्ध गायक श्री सूरज श्रीवास एवं गायिका सुश्री लक्ष्मी करियारे की मंडली ने एक से बढ़कर एक देवी गीत और भजन प्रस्तुत कर उपस्थित श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम स्थल पर पहुँचने पर कांग्रेस नेता श्री धर्मेंद्र तामेश्वर एवं उनके सैकड़ों सहयोगियों द्वारा आतिशबाजी और पुष्पहारों के साथ श्री त्रिलोक चंद्र श्रीवास का भव्य स्वागत किया गया।
आयोजन समिति का विशेष योगदान:
कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के श्री राजेश शेट्टी, दुर्गा शेट्टी, रवि सूर्या, राकेश राजगिर, अनिल सूर्यवंशी सहित नवयुवक दुर्गा उत्सव समिति के सैकड़ों सदस्यों और हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


