लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने दृष्टि बाधित कन्या शाला में नवरात्रि पर्व मनाया
बिलासपुर/नवरात्रि के अवसर पर लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने नेत्रहीन स्पर्श कन्या शाला अभिलाषा परिसर में सभी दृष्टिबाधित बच्चियों के बीच में केस सज्जा एवं गीत भजन की प्रस्तुति की एक प्रतियोगिता रखाई जिसमें सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया केश सज्जा प्रतियोगिता में नौ कन्याओं को विजेता घोषित करते हुए अध्यक्ष संजना मिश्रा सचिव मंजू मिश्रा जी के द्वारा सम्मानित किया गया यह प्रतियोगिता स्कूल की प्रिंसिपल ज्योति तिवारी ने



सभी बच्चों के बीच में क्लब के सहयोग से करवाई इसके साथ ही अध्यक्ष संजना मिश्रा सचिव मंजू मिश्रा रीजन चेयरपर्सन अर्चना तिवारी की उपस्थिति में सभी बच्चियों ने देवी भजन गीत कविता की भी सुंदर ढंग से प्रस्तुति दी स्वयं ढोलक मंजीरे पर गीत की प्रस्तुति देते हुए सभी दृष्टिबाधित बच्चियों ने मंत्र मुग्ध कर दिया यह कार्यक्रम उन्हें आत्म बल प्रदान करने हेतु और इस भावना से कराई गई की दृष्टि बाधित होना कोई विक्लांगता नहीं है बल्कि मन की सुंदरता और अपने हुनर से आप भी एक साधारण जीवन जी सकते हैं और स्पर्श कन्या विद्यालय की सभी बच्चियों ने यह प्रूफ किया कि वह भी आम लोगों की तरह हुनर रखते हैं साथी स्वच्छता का ध्यान रखते हुए अपने स्वास्थ्य प्रोजेक्ट के अंतर्गत बच्चियों को सेनेटरी पैड का वितरण किया गया ताकि वह अपने उन उपयोगी दिनों की कठिनाइयों को समझते हुए स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें इसके साथ ही साथ डिस्टिक प्रोजेक्ट पर्यावरण के अंतर्गत अभिलाषा परिसर में 10 विशाल वृक्षों के पौधे रोपे गए एवं अभिलाषा परिसर मैं स्थित छत्तीसगढ़ गृह निर्माण कार्यालय में 10 पौधे वहां की कार्य पालन अभियंता जूही श्रीवास्तव को कार्यालय प्रांगण में लगाने हेतु दिए गए लायंस क्लब बिलासपुर वसुंधरा ने दृष्टिबाधित स्कूल में यह गतिविधि अपने प्रोजेक्ट विजन के अंतर्गत की


