आज दोपहर 12:50 बजे तक रहेगी नवमी तिथि, हाँफा के सिद्ध बघर्रा पाठ भगवान नृसिंह नाथ मंदिर में सुबह 9:00 बजे से होगा कन्या पूजन विशाल भंडारा
(बिलासपुर): सकरी के ग्राम हाँफा स्थित आंचलिक आस्था के प्रमुख केंद्र देवाधिदेव सिद्ध बघर्रा पाठ भगवान नृसिंह नाथ मंदिर में महानवमी का पावन पर्व बेहद श्रद्धा और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस वर्ष महानवमी की नवमी तिथि 20 अक्टूबर को दोपहर 12 बजकर 50 मिनट तक ही रहेगी। इसी शुभ समय को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में सुबह 9:00 बजे से विशेष धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत कर दी जाएगी।

मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य धनेश उपाध्याय ने बताया कि नवमी तिथि के समापन से पूर्व सभी महत्वपूर्ण अनुष्ठान संपन्न कर लिए जाएंगे। सुबह सबसे पहले महाप्रभु नृसिंह देव माता रानी का विशेष श्रृंगार, वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक एवं महाआरती होगी इसके तुरंत बाद आचार्य जी के सानिध्य में भव्य कन्या पूजन का आयोजन किया गया है, जिसमें नौ देवियों के स्वरूप में क्षेत्र की कन्याओं का विधि-विधान से पूजन कर उन्हें महाप्रसाद का भोग लगाया जाएगा व उपहार भेंट किए जाएंगे कन्या पूजन और मुख्य आरती संपन्न होने के बाद, दोपहर से मंदिर परिसर में एक विशाल भंडारे (प्रसाद) की शुरुआत की जाएगी, जो प्रभु इच्छा तक अनवरत जारी रहेगा। सिद्ध बघर्रा पाठ मंदिर के आचार्य जी ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे समय पर उपस्थित होकर भगवान नृसिंह नाथ एवं माता रानी का आशीर्वाद लें तथा भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ कमाएं






I’ve tried a few platforms but this one feels much more reliable. The payouts are fast and the support team is helpful. Definitely recommend vnk89betcom.
Solid platform with a great vibe. I managed to hit a decent win yesterday and the withdrawal was fast. Cheers to brvx777 for the awesome service.