संवाददाता उमा खरे की रिपोट
बिलासपुर के सरकंडा अटल आवास में शार्ट सर्किट से जलीं कई गाड़ियां, समय रहते टला बड़ा हादसा
बिलासपुर, सरकंडा:बीती रात सरकंडा क्षेत्र के अटल आवास मुक्ति धाम जबड़ापारा में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रात करीब 1 बजे अचानक इलेक्ट्रीक शार्ट सर्किट होने से कई लाख रुपये मूल्य की मोटर साइकिलें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं।




प्रभावित परिवारों के अनुसार, इस आगजनी की चपेट में कुल 7 गाड़ियां आईं, जिनमें 2 एक्टिवा, 2 स्प्लेंडर, 1 पल्सर, 1 प्लेसर और 1 पेप शामिल हैं। आग इतनी भयानक थी कि उसकी भीषण तपिश सीधे तीसरे फ्लोर तक महसूस की गई, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान घर के छोटे बच्चों को मामूली चोटें भी आईं।
गनीमत रही कि बचाव दल और फायर ब्रिगेड की टीम ने सूझबूझ दिखाते हुए बेहद कम समय में मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना से घबराए और सदमे में आए पीड़ित परिवारों के लिए वार्ड के पार्षद श्री राजेश शुक्ला जी देवदूत बनकर सामने आए। उन्होंने तत्काल प्रभाव से सभी प्रभावितों के खाने-पीने की उचित व्यवस्था की तथा दोपहर के समय आराम करने के लिए एक सुरक्षित स्थान पर उनके ठहरने का प्रबंध किया। पार्षद के इस त्वरित और संवेदनशील सहयोग से पीड़ित परिवारों को बड़ी राहत मिली है।


