बिल्हा में धूमधाम से मना विजयादशमी पर्व, 40 हजार दर्शकों के बीच पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक रामलिला कार्यक्रम में हुए शामिल, सत्य की जीत का दिया संदेश
असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयादशमी पर्व पर नगर पंचायत बिल्हा के अग्रसेन महाविद्यालय के खेलकूद मैदान (ग्राउंड) में भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस गरिमामय अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
मैदान में पूरे शहर से उमड़ी जनता का जबरदस्त जनसैलाब देखने को मिला। आयोजन समिति के अनुसार लगभग 40,000 से अधिक लोगों की भीड़ ने इस ऐतिहासिक क्षण को देखा।
कार्यक्रम के प्रारंभ में आयोजन समिति द्वारा श्री धरमलाल कौशिक जी का तिलक लगाकर एवं पुष्पहार पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इसके पश्चात श्री कौशिक ने भगवान श्री राम की आरती की और विधिवत पूजा कर रावण दहन की शुरुआत की।
इस अवसर पर श्री कौशिक ने कहा – विजयादशमी का पर्व हमें सिखाता है कि अहंकार और बुराई कितनी भी बड़ी क्यों न हो, अंत में जीत सत्य, धर्म और अच्छाई की ही होती है। भगवान श्री राम ने मर्यादा और आदर्शों से रावण जैसे शक्तिशाली अहंकारी का वध किया। आज के समय में हमें भी अपने भीतर के क्रोध, द्वेष और बुराई रूपी रावण का दहन करना है।” “बिल्हा की इस पावन धरती पर 40 हजार लोगों की उपस्थिति यह बताती है कि हमारे संस्कार और हमारी संस्कृति कितनी जीवंत है। मैं समस्त क्षेत्रवासियों को दशहरा पर्व की हृदय से बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ।”
उन्होंने सभी को प्रेम, सद्भाव और एकता के साथ रहने का संदेश दिया। उन्होंने आयोजन समिति को इस भव्य और सफल आयोजन के लिए बधाई दी, जिन्होंने अनुशासन के साथ इतनी बड़ी भीड़ का प्रबंधन किया।

इस अवसर पर क्रेडा अध्यक्ष श्री भूपेंद्र सवन्नी जी विशेष रूप से उपस्थित रहे उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम की आरती में भाग लिया और क्षेत्रवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी। श्री सवन्नी ने कहा कि यह पर्व हमें धर्म के मार्ग पर चलने और समाज में एकता बनाए रखने की प्रेरणा देता है। उनकी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा और बढ़ गई, आयोजन समिति ने उनका भी आत्मीय स्वागत किया।
जिला मंत्री भाजपा, बिलासपुर डॉ देवेन्द्र कौशिक श्रीमती वंदना जेंड्रे अध्यक्ष नगर पंचायत बिल्हा श्री सतीश शर्मा उपाध्यक्ष श्रीमती पुनीता डहरिया श्री विष्णु बिंदल सहित, नगर पंचायत अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


