नृसिंह मंदिर में महानवमी पर कन्या पूजन, कन्या भोज एवं विशाल भंडारे का भव्य आयोजन
सकरी हाँफा! में स्थित देवाधिदेव सिद्ध बघर्रा पाठ महराज भगवान नृसिंह मंदिर में शारदीय नवरात्रि की महानवमी के पावन अवसर पर धार्मिक उल्लास और श्रद्धा के साथ कन्या पूजन, कन्या भोज एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातःकाल मुख्य पुजारी अचार्य धनेश उपाध्याय जी द्वारा भगवान नृसिंह और माता दुर्गा की विशेष पूजा-अर्चना किया गया !

इसके बाद आचार्य जी ने अपने पूरे परिवार सहित विधि-विधान से 9 कन्याओं (और लंगूरवा के रूप में एक बालक) का चरण-वंदन किया। कन्याओं के माथे पर कुमकुम और चंदन का तिलक लगाया गया, कलाई पर रक्षा सूत्र (कलावा ) बांधा गया और उन्हें उपहार व दक्षिणा भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया कन्या पूजन के उपरांत श्रद्धालुओं द्वारा कन्याओं को आदर सहित खीर, पूड़ी, चना और हलवा का पारंपरिक सात्विक भोग कराया गया। कन्या भोज के बाद दोपहर से विशाल भंडारे का आयोजन शुरू हुआ, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माता का प्रसाद ग्रहण किया देर शाम तक मंदिर परिसर ‘जय माता दी’ और ‘भगवान नृसिंह की जय’ के जयकारों से गूंजता रहा



A clear explanation of factors that influence nail condition.
This post offers a helpful overview of hair and nail health.
This article provides a helpful perspective on the subject.
I found this explanation helpful.