रक्षित आरक्षी केंद्र बिलासपुर में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ विजयादशमी शस्त्र पूजन समारोह
उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने धर्मपत्नी के साथ किया शस्त्र पूजन
बिलासपुर जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों द्वारा पुलिस लाइन एवं थानों में की गई शस्त्र पूजा
विजयादशमी के अवसर पर जिले में शांति, सुरक्षा और भाईचारे की कामना के साथ माँ दुर्गा की आराधना

बिलासपुर, 20 अक्टूबर 2026 विजयादशमी के पावन पर्व पर रक्षित आरक्षी केंद्र, बिलासपुर में उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह द्वारा पारंपरिक शस्त्र पूजन समारोह विधि-विधान, वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हर्षोल्लास से संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्री रजनेश सिंह ने अपनी धर्मपत्नी के साथ पूजा-अर्चना का शुभारंभ किया। पुलिस लाइन में शस्त्रों को आकर्षक ढंग से सुसज्जित कर माता दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई और विधिवत अनुष्ठान कराया गया।


अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक विजयादशमी के इस अवसर पर जिले में शांति, सुरक्षा, भाईचारे, सौहार्द और एकता को सुदृढ़ करने तथा एक सुरक्षित बिलासपुर के निर्माण के लिए माँ दुर्गा से प्रार्थना की गई। शक्ति स्वरूपा माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना कर जिलेवासियों की सुरक्षा और समृद्धि की कामना की गई।

पारंपरिक अनुष्ठान के तहत वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शस्त्रों का विधिवत पूजन किया गया, जिसमें उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता निभाई। परंपरा का निर्वहन करते हुए श्री रजनेश सिंह द्वारा कुम्हड़े (रखिया) की प्रतीकात्मक बलि अर्पित की गई। इसके पश्चात देवी-देवताओं के जयकारों के बीच छत्तीसगढ़ पुलिस का जयघोष कर सभी में कर्तव्यनिष्ठा और उत्साह का संचार किया गया।
शस्त्र पूजन की परंपरा का पालन करते हुए श्री रजनेश सिंह ने इंसास राइफल से हवाई राउंड फायर किया। उनके पश्चात अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भी परंपरानुसार हवाई फायर किए। इसके उपरांत, श्री रजनेश सिंह सहित अन्य अधिकारियों द्वारा पुलिस वाहनों का भी विधिवत पूजन किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह ने मीडिया के माध्यम से समस्त जिलेवासियों और पुलिस परिवार को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में इनकी रही विशेष उपस्थिति:
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री पंकज पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती मधुलिका सिंह, उप पुलिस अधीक्षक (लाइन) श्रीमती मंजुलता केरकेट्टा, नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) श्री परमेश्वर तिलकवार, नगर पुलिस अधीक्षक (सरकंडा) श्री तिलेश्वर यादव, एसडीओपी (कोटा) श्रीमती नूपुर उपाध्याय, नगर पुलिस अधीक्षक (चकरभाठा) श्री राजेश जोशी, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री शिवचरण सिंह परिहार, उप पुलिस अधीक्षक (IUCAW) सुश्री अनीता प्रभा मिंज, उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) श्री सुदीप सरकार, रक्षित निरीक्षक श्री भूपेंद्र कुमार गुप्ता, निरीक्षक श्री प्रदीप आर्य (थाना प्रभारी सरकंडा), निरीक्षक श्रीमती मानकुंवर सिदार (महिला थाना बिलासपुर) एवं निरीक्षक श्री किशोर केंवट (थाना प्रभारी सिविल लाइन) सहित रक्षित आरक्षी केंद्र के सूबेदार, प्रशिक्षु उप निरीक्षक, नव आरक्षक, समस्त पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।






I’m goine to convey my little brother, that he hould also ggo to ssee this blog oon regular basis to takke updated from most recemt gossip.
xnxx