राष्ट्रपति पूर्वाभ्यास शिविर में बिलासपुर के चार गाइड और दो रोवर शामिलराष्ट्रपति पुरस्कार की तैयारी के लिए मिला विशेष प्रशिक्षण, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने पर जोर
बिलासपुर संवाददाता : अश्वनी यादव। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में 15 से 17 अक्टूबर तक राज्य प्रशिक्षण केंद्र, अभनपुर (झांकी) में आयोजित राष्ट्रपति पूर्वाभ्यास शिविर में बिलासपुर जिले के चार गाइड और दो रोवर शामिल हुए। शिविर में दिव्या पटेल, हिमांशी श्रीवास, सत्या, किरण, नितेश चंद्राकर एवं चंद्रशेखर पंकज ने जिले का प्रतिनिधित्व किया। राज्य मुख्य आयुक्त इंद्रजीत सिंह खालसा एवं राज्य सचिव अमित क्षत्रिय के निर्देशानुसार आयोजित शिविर का संचालन अमित क्षत्रिय ने किया।
शिविर में प्रतिभागियों को राष्ट्रपति पुरस्कार की तैयारी से जुड़ी प्रक्रियाओं, आवश्यक मानकों एवं गतिविधियों का विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना और संगठनात्मक कौशल विकसित करने पर जोर दिया गया। बिलासपुर जिले के प्रतिभागियों की सहभागिता से स्काउटिंग एवं गाइडिंग गतिविधियों को प्रोत्साहन मिला।



This is a clear explanation of how this post covers the importance of balanced expectations that is easy to follow.
This post makes it easier to understand the points raised about the basics of normal memory function with a balanced perspective.
Thanks for sharing making informed personal-care decisions and encourages careful consideration.
It’s useful to learn about how this article covers checking ingredient lists and gives readers a good starting point.