शराब के लिए पैसे मांगने और मारपीट करने वाला हिस्ट्रीसीटर गिरफ्तार
सीपत पुलिस ने क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने एक हिस्ट्रीसीटर गुंडा बदमाश को शराब के लिए पैसे मांगने और मना करने पर बेरहमी से मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजकुमार केंवट (33 वर्ष, निवासी ग्राम कौडिया) के रूप में हुई है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी अनुराग ध्रुव (19 वर्ष) वर्तमान में ग्राम कौडिया में रहकर रोजी-मदूरी का कार्य करता है। बीती 20 अक्टूबर 2026 की रात्रि करीब 08:00 बजे, जब प्रार्थी अपने परिचित रमेश मरावी के साथ ग्राम कौडिया मेला स्थल पर दशहरा देखकर रवि तिवारी की किराना दुकान के पास रुका था, तभी आदतन अपराधी राजकुमार केंवट वहां पहुंचा।

आरोपी ने प्रार्थी से जबरन शराब पीने के लिए पैसों की मांग की। पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी ने मां-बहन की अश्लील गालियां दीं, जान से मारने की धमकी दी और बेल्ट से ताबड़तोड़ मारपीट करने लगा। बीच-ब बचाव करने आए रमेश मरावी के साथ भी आरोपी ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सीपत में तुरंत अपराध पंजीबद्ध किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में सीपत पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी हिस्ट्रीसीटर को गिरफ्तार कर लिया और वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। क्षेत्र में इस कार्रवाई से असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है।



Helpful overview of this overview of reading product claims critically that is practical and straightforward.
Do you mind iff I quote a coiuple oof your articles aas lolng ass I
provide cedit and solurces back too your blog?
My blog is in thee exact same area of interest aas yolurs and my sers would
trly benefit from some of thhe inforation you present
here. Pleas let me know if this ok wwith you. Cheers! xnxx