‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ आंदोलन के तहत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चांपा ने निकाली पदयात्रा, मुख्य निर्वाचन आयुक्त का फूंका पुतला
तहसीलदार को सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन, मुख्य निर्वाचन आयुक्त पर कार्रवाई की मांग
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, विधायक ब्यास कश्यप, प्रदेश सचिव गिरधारी यादव, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे
चांपा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार, राष्ट्रव्यापी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ जनआंदोलन के द्वितीय चरण के अंतर्गत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चांपा के अध्यक्ष सुनील साधवानी के नेतृत्व में विशाल पदयात्रा एवं पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ बाबू बालोद्यान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं नमन कर किया गया। इसके पश्चात कांग्रेसजनों द्वारा एक विशाल पदयात्रा निकाली गई, जो मुख्य मार्गों से होती हुई ‘हमर चांपा’ पहुंची। पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की एवं मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया।
विरोध प्रदर्शन के उपरांत कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने तहसीलदार चांपा को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर 10 बिन्दुओं का एक ज्ञापन सौंपा।

“लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर संघर्ष करने को तैयार है – राजेश अग्रवाल
“राष्ट्रव्यापी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ आंदोलन के तहत आज चांपा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का यह जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि देश का नागरिक अपने संवैधानिक अधिकारों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगा। निर्वाचन आयोग जैसी स्वतंत्र संस्था की निष्पक्षता पर सवाल उठना अत्यंत चिंताजनक है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में निष्पक्ष चुनाव प्रणाली पर उठे सवालों के जवाब में आज हमने 10 बिंदुओं का ज्ञापन तहसीलदार के माध्यम से प्रेषित किया है। हमारी मांग है कि इन गंभीर विषयों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि लोकतंत्र पर जनता का विश्वास बना रहे।”
“जनता के मत अधिकार की रक्षा करना और लोकतंत्र को बचाना ही हमारा मुख्य ध्येय है – व्यास कश्यप
“राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के सिद्धांतों पर चलते हुए हमने आज पदयात्रा निकालकर शांतिपूर्ण एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराया है। चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता ही किसी भी जीवंत लोकतंत्र की आत्मा होती है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध जो बिंदु हमने उजागर किए हैं, वे सीधे तौर पर देश के हर मतदाता के अधिकार से जुड़े हैं। यदि निर्वाचन आयोग निष्पक्ष रूप से कार्य नहीं करेगा, तो देश का लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा। हम चांपा की जनता और पूरे प्रदेश के नागरिकों के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ते रहेंगे।”
जनतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा: गिरधारी यादव
अपने संबोधन में प्रदेश सचिव गिरधारी यादव ने कहा कि देश में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष कर रही है। निष्पक्ष चुनाव प्रणाली को बनाए रखने के लिए निर्वाचन आयोग की जवाबदेही तय होना अत्यंत आवश्यक है ।
कार्यक्रम के दौरान जिला महामंत्री नागेन्द्र गुप्ता, नेता प्रतिपक्ष हरीश पाण्डेय, पार्षद दुर्गा कुर्रे, मंडल अध्यक्ष अनिल मोदी, वरिष्ठ कांग्रेसी हरदयाल कंवर ने भी अपने विचार व्यक्त किए और आंदोलन की रूपरेखा तथा महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का सफल संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चांपा के अध्यक्ष सुनील साधवानी द्वारा किया गया।
इस अवसर पर
जिला महामंत्री सेवक देवांगन, वरिष्ट कांग्रेसी कृष्णराव भूरे, हरदयाल तंवर, उमेश तिवारी, हरीश श्रीवास, शिवदयाल कर्ष, श्रीमती शांति सोनी, अनिता प्रकाश, शमिष्ठा कंसारी, लता श्रीवास, समद बेग, माणिक मसीह, हेमंत सोनी, डुग्गू प्रधान, पार्षद तमिंद्र देवांगन, अनिल रात्रे, पवन साहू, ललित देवांगन, पुरषोत्तम देवांगन, गिरधर देवांगन, शाश्वतधर दीवान,राज अग्रवाल, पंकज शुक्ला, बलबीर सिंग ढिल्लो, आसन दीवान, अंजुम अंसारी, राजेश्वर मिश्रा, राजू शर्मा, विपिन देवांगन, सुरेश देवांगन, रंजन कैवर्त, स्वाति बंसियार, श्यामबाई, संतोष अनंत, बहादुर यादव, ओम देवांगन, एकांश तिवारी, चंद्रकांत साहू, भागीरथी दुबे, संजय देवांगन, राकेश जोशी जफर अंसारी, अरुण देवांगन, संजय साधवानी, इकबाल अंसारी, हासिम खान, एम डी अंसारी, महमूद अंसारी, पुनीराम देवांगन, राजू मुर्तुजा, मुस्तकिम कुरैशी, राजा अहमद, ओम प्रकाश बढ़ाई विष्णु गाड़ा, भारी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता एवं नागरिकगण उपस्थित रहे।


