राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ के चांपा में 50 फीट ऊंचा रावण दहन शामिल हुई जया प्रदा
विजयादशमी का पावन पर्व पूरे देश में बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। इसी अवसर पर छत्तीसगढ़ के चांपा में दशहरा उत्सव भव्यता और उत्साह के साथ मनाया गया। भगवान श्रीराम के ननिहाल के रूप में जाना जाता है छत्तीसगढ़ की इस पावन धरती पर जय प्रदा शामिल हुई और साथ में श्याम भक्त दिलीप मित्तल ने छत्तीसगढ़ की ओर से अभिनेत्री जयाप्रदा को कासे का थाली भेंट किया दशहरा मैदान में हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनकर धर्म की विजय का उत्सव मनाया बच्चों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों में दशहरा उत्सव को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दिया। पूरा मैदान जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।
कार्यक्रम में फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष आकर्षण प्रदान किया। उनके साथ विधायक अनुज शर्मा, पूर्व विधायक नारायण चंदेल, जशपुर के विधायक तथा जिले के अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों और विभिन्न सामाजिक परिवारों की भी बड़ी भागीदारी रही।
दिलीप मित्तल ने जयाप्रदा को भेंट की कांसे की थाली
कार्यक्रम का एक विशेष आकर्षण उस समय देखने को मिला, जब दिलीप मित्तल ने छत्तीसगढ़ की ओर से अभिनेत्री जयाप्रदा को कांसे की थाली भेंट की


