संवाददाता उमा खरे
SECL दीपका क्षेत्र के भू-विस्थापित और प्रभावित ग्रामीणों की महापंचायत कल, महासम्मेलन में तय होगी बड़े आंदोलन की रूपरेखा*
दीपका//कोरबा:ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति के तत्वाधान में कल 22 अक्टूबर 2026 गुरुवार को प्रातः 11:00 बजे से ग्राम पंचायत अंडीकछार स्थित टिनठिया स्थान पर एक विशाल भू-विस्थापित महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड SECL दीपका क्षेत्र से अर्जित एवं पुनर्वासित ग्रामों सुवाभोड़ी सिरकी खुर्द चैनपुर झाबर और बेलटिकरी के प्रभावित ग्रामीणों युवाओं और महिलाओं की वर्षों से लंबित समस्याओं और वाजिब हक की लड़ाई के लिए यह महासम्मेलन बुलाया गया है ।
सम्मेलन में मुख्य रूप से निम्नलिखित ज्वलंत मुद्दों पर विस्तृत चर्चा एवं परिचर्चा की जाएगी
01. ग्राम सुवाभोड़ी की प्रमुख मांगें:- लंबित मुआवजा व परिसंपत्तियों का अविलंब भुगतान ₹5 लाख की अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि बसाहट पात्रता दस्तावेजों में नाम एवं जाति संबंधी त्रुटियों का सुधार तथा स्थानीय युवाओं एवं महिलाओं को रोजगार का अधिकार ।
02. पुनर्वासित क्षेत्रों की मूलभूत सुविधाएं सिरकी खुर्द चैनपुर झाबर व बेलटिकर:- भूमि पट्टा का आवंटन गार्डन सामुदायिक भवन नाली पक्की सड़क पुल-पुलिया तालाब मुक्तिधाम स्ट्रीट लाइट/प्रकाश व्यवस्था लंबित मुआवजा पुनर्वास नीति के तहत पात्रता और सभी बुनियादी सुविधाओं का विकास ।
03. भू-विस्थापित कोटा टेंडर एवं रोजगार अधिकार:- वैकल्पिक स्वरोजगार हेतु निर्धारित ₹5 लाख की टेंडर सीमा को बढ़ाकर ₹20 लाख करने तथा भू-विस्थापित स्थानीय ठेकेदारों के साथ हो रहे हर तरह के भेदभाव को समाप्त करने पर ठोस निर्णय ।
संगठन के अध्यक्ष सपुरन कुलदीप ने दीपका क्षेत्र के सभी अर्जित व पुनर्वासित ग्रामों के निवासियों बुजुर्गों महिलाओं और विशेष रूप से युवाओं से अपील की है कि वे अपने हक और अधिकार की इस लड़ाई में एकजुट हों उन्होंने आह्वान किया है कि अधिक से अधिक संख्या में इस विशाल महासम्मेलन में पहुंचकर बैठक को सफल बनाएं क्योंकि इसी मंच से एसईसीएल प्रशासन व प्रबंधन के खिलाफ आगामी आंदोलन की अंतिम रूपरेखा और रणनीति तय की जाएगी l


