सरदार पटेल अखंड भारत के निर्माता हैं – धरमलाल कौशिक
छत्तीसगढ़ कूर्मि क्षत्रिय चेतना मंच के बैनरतले सिम्स परिसर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कार्यक्रम किया गया। जिसमें चेतना मंच के प्रदेशाध्यक्ष श्री प्रदीप कौशिक, माननीय विधायक धरमलाल कौशिक सहित सभी पदाधिकारियों ने सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने पटेल जी के आदर्शों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल अखंड भारत के निर्माता हैं। पटेल जी ने अदम्य साहस व दृढ इक्छाशक्ति के बल पर बिना हिंसा के सैकड़ो रियासतो को एक भारत में विलीन करा दिया। हमें वे किसानों के हितैषी व देश के शिल्पकार थे। चेतना मंच के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप कौशिक ने सरदार पटेल के जीवनवृत्त का जिक्र किया। पटेल जी को भारत के सबसे सुलझे हुए नेतृत्व बताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विश्वनाथ कश्यप व अनिल कुमार वर्मा ने किया। आभार प्रदर्शन डॉ. शारदा कश्यप ने किया। इस अवसर पर इंजीनियर लक्ष्मी कुमार गहवई, डॉ. हेमंत कौशिक, बी. आर. कौशिक, राजेन्द्र चंद्राकर, महासचिव अनिल वर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. विश्वनाथ कश्यप, देवी चंद्राकर, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. शारदा कश्यप, उपाध्यक्ष आशा कश्यप, अशोक कौशिक, नंदिनी पाटनवार, कोषाध्य, ईश्वरी लाल चंद्राकर, देवनारायण कश्यप, कोमल पाटनवार, अशोक कौशिक, जनकराम वर्मा, मोहन कश्यप, मनमोहन कश्यप, सुमन कौशिक, ज्योति सिंगरौल, रितु कुंभज, गायत्री कौशिक, सुरेश कौशिक, यज्ञेश कौशिक एवं कलेश्वर कौशिक सहित बडी संख्या में पदाधिकारीगण शामिल हुए।



