संवाददाता उमा खरे
ग्राम पंचायत किरारी के कुली पारा में बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर एवं संत शिरोमणि गुरु मोहर साय सूर्यवंशी जी की भव्य प्रतिमा स्थापना हेतु भूमि पूजन संपन्न
किरारी। ग्राम पंचायत किरारी के कुली पारा में भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी एवं स्वतंत्रता सेनानी, महान समाज सुधारक, संत शिरोमणि गुरु मोहर साय सूर्यवंशी जी की भव्य प्रतिमा स्थापित करने के उद्देश्य से सूर्यवंशी समाज के द्वारा विधि-विधान एवं श्रद्धा भाव के साथ भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।


इस अवसर पर समाज के लोगों ने दोनों महान विभूतियों के विचारों, संघर्षों और समाज के प्रति उनके अतुलनीय योगदान को याद किया। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी ने समानता, शिक्षा, अधिकार एवं सामाजिक न्याय का मार्ग दिखाया, वहीं संत शिरोमणि गुरु मोहर साय सूर्यवंशी जी ने समाज सुधार और जनजागरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

समाज के लोगों ने कहा कि इन महान विभूतियों की प्रतिमाओं की स्थापना आने वाली पीढ़ियों को उनके आदर्शों, संघर्षों और विचारों से प्रेरणा देने का कार्य करेगी। यह पहल समाज में शिक्षा, एकता, समानता और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।
कार्यक्रम के माध्यम से सूर्यवंशी समाज ने इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी समाजजनों एवं ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।





