दिवाली की रात रिवर व्यू क्षेत्र में हुड़दंग और शांति भंग करने वाले 04 आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
जिला बिलासपुर में दीपावली त्योहार के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में बिलासपुर पुलिस द्वारा सतर्कता बरती जा रही है। इसी क्रम में थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत रिवर व्यू के पास दिवाली की रात्रि अनावश्यक रूप से हुड़दंगबाजी कर शांति भंग करने वाले 04 आरोपियों के विरुद्ध सिविल लाइन पुलिस द्वारा त्वरित एवं सख्त वैधानिक कार्यवाही की गई है।

दिवाली की रात रिवर व्यू परिसर में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा आम जनता को परेशान करने तथा शांति व्यवस्था बिगाड़ने की शिकायत प्राप्त हुई थी। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सिविल लाइन पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर 04 हुड़दंगियों को हिरासत में लिया।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:
धन्नू डांडे पिता बड़कू डांडे, उम्र 28 साल, निवासी गुरु घासीदास नगर (मिनी बस्ती), जरहाभाठा। सूरज कश्यप पिता बालमुकुंद कश्यप, उम्र 19 साल, निवासी तिफरा, थाना सिरगिट्टी। साहिल यादव उर्फ मयंक पिता शिव यादव, उम्र 22 साल, निवासी मुक्तिधाम चौक, थाना सरकंडा। अमित यादव पिता बल्लू यादव, उम्र 20 साल, निवासी बंगाली पारा, थाना सरकंडा।
आरोपियों के कृत्य पर धारा 151/107, 116(3) जा.फौ. (प्रतिबंधात्मक धाराओं) के तहत वैधानिक कार्यवाही करते हुए चारों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर जेल दाखिल किया गया है। बिलासपुर पुलिस स्पष्ट करती है कि त्योहारों के अवसर पर किसी भी प्रकार की शांति भंग या हुड़दंगबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।





