ब्युरो रिपोट जय खटवानी
कोरर बस स्टैंड पर चाकू अड़ाकर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार, धारदार चाकू बरामद
थाना कोरर पुलिस ने वाहन चालक को चाकू दिखाकर गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्टील का धारदार चाकू भी जप्त किया है।
दिनांक 18.11.2026 को प्रार्थी चमन लाल साहू (पिता उदय लाल साहू, उम्र 32 वर्ष, निवासी कांकेर) ने थाना कोरर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी खेमन नेताम ने उनके सीने पर चाकू टिकाकर अश्लील गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। रोकने-हटाने के प्रयास में आरोपी ने चाकू से प्रार्थी के बाएं हाथ के अंगूठे पर वार कर चोट पहुंचाई। रिपोर्ट पर थाना कोरर में अपराध क्रमांक 144/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2) एवं 351(3) के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस अधीक्षक उत्तर बस्तर कांकेर श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार साहू एवं एसडीओपी श्री हरीश पाटिल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री नरेन्द्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी खेमन नेताम (पिता स्व. नीलम नेताम, उम्र 25 वर्ष, निवासी राडवाही, थाना कोरर, जिला उत्तर बस्तर कांकेर) को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्टील का धारदार चाकू बरामद किया गया। प्रकरण में आर्म्स एक्ट की धारा 25 व 27 जोड़कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया और न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड प्राप्त की गई।
इस कार्रवाई में निरीक्षक नरेन्द्र कुमार मिश्रा, सउनि वीर सिंह ठाकुर, प्रआर कन्हैया पटेल एवं प्रआर लकेश कुमार रावते की सराहनीय भूमिका रही।





