BHARTENDU KAUSHIK (REPORTER)
बिलासपुर/ बेमेतरा। नगरीय निकाय चुनाव के टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के नेता नाराज होकर दल बदल रहे हैं या तो बागी बनकर चुनावी मैदान में हैं. इस बीच बेमेतरा जिले में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है.
बेमेतरा कांग्रेस जिला अध्यक्ष बंशी पटेल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा पत्र में बंशी पटेल ने पार्टी की कार्यशैली और निर्णय प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नाम इस्तीफा लिखा है.



बंशी पटेल ने अपने इस्तीफा पत्र में कहा कि उन्होंने पिछले 52 वर्षों में कांग्रेस पार्टी की सेवा की और कई बार विभिन्न पदों पर कार्य किया है, लेकिन हाल के दिनों में पार्टी के अंदर हो रहे विवाद और निर्णयों से वह आहत हैं. उन्होंने पत्र में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज और अन्य नेताओं से बेमेतरा जिले की स्थिति के बारे में शिकायत की थी,लेकिन कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली







References:
Casino ohne registrierung live casino online deutsch
References:
High five casino download http://jobs.atlanticconcierge-gy.com