
संवाददाता उमाशंकर शुक्ला
बिलासपुर। भाजपा जिलाध्यक्ष बिलासपुर शहर दीपक सिंह ने बताया कि गुरूवार 25 सितम्बर को प्रातः 8.30 बजे पं.दीनदयाल जी की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर शहर द्वारा पं.दीनदयाल उद्यान व्यापार विहार में स्थित पं.दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुश्पाजंलि अर्पित किया जायेगा।

कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार व बिलासपुर सांसद तोखन साहू, उप-मुख्यमंत्री छ.ग. शासन अरूण साव, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, तखतपुर विधायक धरमजीत सिंह, क्रेडा अध्यक्ष भूपेन्द्र सवन्नी, महापौर पूजा विधानी, भाजपा प्रदेश मंत्री हर्शिता पाण्डेय सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता पुश्पाजंलि पश्चात उद्यान में श्रम दान करेंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, जिला महामंत्री सोमेश तिवारी, प्रदीप कौशिक ने 25 सितम्बर को प्रातः 8.30 बजे भाजपा, मोर्चा, प्रकोश्ठ के समस्त कार्यकर्ताओं को पं.दीनदयाल उद्यान व्यापार विहार बिलासपुर में उपस्थित होने का आग्रह किया है।