
बिलासपुर में युवा समिति व्यापार विहार का भव्य जागरण, पुलिस जवानों का हुआ सम्मान

बिलासपुर, 28 सितंबर।युवा समिति व्यापार विहार के सौजन्य से रविवार, 28 सितंबर 2025 को माता रानी का भव्य जागरण बड़े धूमधाम से आयोजित किया गया। यह आयोजन लगातार पिछले 12 वर्षों से व्यापार विहार के व्यापारियों के सहयोग से हो रहा है और इस वर्ष अपने गौरवशाली 13वें वर्ष में प्रवेश कर गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ रात्रि 8:00 बजे से व्यापार विहार परिसर में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में प्रिंस भाटिया एवं अशोक टुटेजा उपस्थित रहे। जागरण में प्रसिद्ध गायक आशीष नामदेव और गायिका किरण अग्रवाल ने अपनी भक्ति प्रस्तुतियों से भक्तिमय वातावरण बनाया, जिनका साथ बॉलीवुड बैंड, बिलासपुर ने दिया।

इस अवसर पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन भी हुआ, जिसमें व्यापार विहार के वरिष्ठ व्यापारी, पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत, सभी वार्ड पंचायतों के मुखिया, शहर के मार्केट मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष, प्रशासनिक वरिष्ठ अधिकारी एवं विशिष्ट अतिथियों का सम्मान किया गया।

खास बात यह रही कि इस वर्ष बिलासपुर पुलिस का भी विशेष सम्मान किया गया। सभी पुलिस जवानों को समिति की ओर से माता का स्मृति-चिन्ह भेंट किया गया और उनकी सेवा एवं योगदान के लिए आभार व्यक्त किया गया।
आयोजन की व्यवस्था युवा समिति व्यापार विहार के पदाधिकारियों द्वारा की गई। संरक्षक कैलाश कुमार, प्रमुख सेवादार राजेश गंगवानी, अध्यक्ष मुरली वाधवानी, कोषाध्यक्ष ललित वाधवानी, कार्यकारिणी अध्यक्ष अविनाश मोटवानी, उपाध्यक्ष सुनील खियानी, सह सचिव साहिल विधानी, मंत्री आकाश धामीचा सहित पूरी टीम ने समर्पित भाव से आयोजन को सफल बनाया।